Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, बीते 1 साल में 9 हजार रुपए कम हुई कीमत

नई दिल्ली

सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने की चमक कम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 63 रुपए सस्ता होकर 47,224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोने में बढ़त देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 44 रुपए की बढ़त के साथ 47,112 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2447,224
2346,035
2243,257
1835,418

चांदी की चमक बढ़ी
सर्राफा बाजार में आज चांदी 734 रुपए महंगी होकर 63,691 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं MCX पर ये दोपहर 1 बजे 11 रुपए की बढ़त के साथ 63,851 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी महंगे हुए
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक कम हुई है। सोना 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। चांदी भी 24 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रही है।

1 साल में 9 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना
पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था। इसके चलते सोना अगस्त 2020 में 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया था। अब सर्राफा बाजार में सोना 47,224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी अब भी 8,976 रुपए सस्ता मिल रहा है।

साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि शेयर बाजार के मजबूत होने से सोने में थोड़ी गिरावट देखी गई है। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते सोना आने वाले दिनों में फिर महंगा हो सकता है। इस साल के आखिर तक ये 50 हजार रुपए तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *