Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांव नोरंगदेसर में महिला की देहदान

  • मेडिकल छात्रों के रिसर्च के काम आएगी देह
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    गांव नोरंगदेसर में एक महिला की मरणोपरांत देहदान की गई है। जानकारी के अनुसार गांव नोरंगदेसर निवासी निवासी माता गुरमेल कौर (70) धर्मपत्नी गुरजंट सिंह रविवार अल सुबह करीब दो बजे अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर सचखंड जा विराजी। सचखंडवासी गुरमेल कौर इन्सां की इच्छा थी कि मरणोपरांत उनकी मृत देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान की जाए। इस पर परिजनों ने देहदान करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों से संपर्क किया। इसके बाद समस्त प्रक्रिया अपना सचखंडवासी माता गुरमेल कौर इन्सां की देह रविवार सुबह दान कर दी गई। उनकी बॉडी मेरठ के नेशनल कैपिटल रिजन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस को डोनेट की गई। देहदान करने से पहले सचखंडवासी माता गुरमेल कौर इन्सां की अर्थी को उनकी बेटियों व पोतियों ने कंधा दिया। देह लेकर रवाना हुए मेरठ से पहुंचे वाहन को फूलों से सजाया गया। उक्त वाहन देह लेकर रवाना हुआ तो आसपास का वातावरण सचखंडवासी माता गुरमेल कौर इन्सां अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर सचखंड वासी माता गुरमेल कौर इन्सां के पुत्र बलकरण सिंह इन्सां सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा ब्लॉक जिम्मेवार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, गांव के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और साध-संगत मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए हनुमानगढ़ ब्लॉक से अब तक एक दर्जन से अधिक देहदान की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *