श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लायन क्लब विश्वास के द्वारा रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अकाल अकैडमी 10 जैड में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
लायन क्लब विश्वास के अध्यक्ष अमित मय्यर, अमरिंदर रियाड़, कुमुद गुप्ता, डॉ शैलेंदर सहू, प्रवीण कौशल, अमनप्रदीप सिंह काहलों, अनिल चौधरी, बिक्रमजीत सिंह, कुलदीप मय्यर, नामप्रीत मय्यर आदि ने अकाल अकैडमी के शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मानित होने वाले शिक्षक इंदरपाल कौर,गुरप्रीत सिंह,परमिंदर सिंह, जगमीत सिंह,कलजीत कौर, सोहन सिंह, कुलविंदर कौर, अमनदीप सिंह, सुदेश भाटी, अविनाश कौर, अमनजीत कौर, विजय कुमार, प्रभलीन कौर, कर्मजीत कौर व सरकारी विद्यालय के रविश कुमार थे। इस अवसर पर अकाल अकैडमी प्रिसिंपल डॉ. हरबीन कौर काहलों ने अकाल अकैडमी के बारे बताया।