अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें पिछले दिनों खराब सेहत के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अक्षय ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। अक्षय के ट्वीट के बाद कई सेलेब्स ने उनकी मां सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी।

अजय देवगन का ट्वीट।
अजय देवगन: अजय ने लिखा, डियर अक्की, माता जी को विनम्र श्रद्धांजलि। भगवान अरुणजी की आत्मा को शांति दे।
सलमान खान: डियर अक्की, आपकी मां के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। भगवान उन्हें शांति दे। आप और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
नील नितिन मुकेश: आप और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं सर।

पूजा भट्ट का ट्वीट।
पूजा भट्ट: मेरी ओर से गहरी संवेदनाएं। भगवान आपको इस मुश्किल घड़ी से निकलने की शक्ति दे और आने वाले सालों में आप मजबूत बने रहे।
विंदु दारा सिंह: आपकी मजबूत मां के लिए मेरी प्रार्थनाएं प्रा। वो हमें स्वर्ग से हमेशा आशीर्वाद देती रहेंगी।
मधुर भंडारकर: डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा, “आपको और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति।”
निम्रत कौर : निम्रत कौर ने लिखा, “आपके नुकसान के लिए बहुत दुख है। इस मुश्किल घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और प्रार्थना। सतनाम वाहे गुरु।”
अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सेलेब्स
अक्षय की मां अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार 8 सितंबर को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया जिसमें हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स पहुंचे। इनमें रितेश देशमुख, रमेश तौरानी, साजिद खान, आर बाल्की आदि कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अक्षय और ट्विंकल को भी श्मशान घाट जाते हुए उनकी कार में स्पॉट किया गया। इस दौरान अक्की के चेहरे से मां को खोने का गम साफ झलक रहा था।
अक्षय बोले, ‘असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं’
अक्षय ने मां के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “वे मेरी रीढ़ थीं। आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह सुकून से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं हैं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, ओम शांति।”