Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोर्ट केस:हिंदी मीडियम एक्ट्रेस सबा कमर के लिए पाकिस्तानी कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, ऐतिहासिक मस्जिद को अपवित्र करने का मामला

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर जिन्होनें हिंदी मीडियम फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। लेकिन, सबा अब लीगली मुसीबत में फस गईं हैं। पाकिस्तान की एक लोकल अदालत ने उनके और एक साथी के खिलाफ लाहौर की ऐतिहासिक मस्जिद में डांस वीडियो शूट करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

मस्जिद अपवित्र करने का मामला

पिछले साल लाहौर पुलिस ने सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ लाहौर के पुराने शहर में मस्जिद वजीर खान को अपवित्र करने के मामले में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया था। FIR के अनुसार दोनों आर्टिस्ट ने डांस वीडियो बनाकर ऐतिहासिक मस्जिद की पवित्रता को भंग किया था।

सबा के इस काम से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और काफी विवाद हुआ भी था। पवित्रता उल्लंघन के मामले में सरकार ने दो सीनियर ऑफिसर्स को भी बर्खास्त कर दिया था। सोशल मीडिया पर सबा को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

सुनवाई में नहीं हो रहे थे हाजिर

रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने सबा और गायक बिलाल सईद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है, क्योंकि वह लगातार अदालत की सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हो रहे थे। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

सबा ने दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सबा कमर और बिलाल सईद ने इसके लिए माफी मांगी थी। सबा ने सफाई देते हुए कहा था- ‘ये एक मैरिज सीन वाला म्यूजिक वीडियो था। इसे शूट करते वक्त मस्जिद में किसी भी तरह का प्लेबैक म्यूजिक नहीं बजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *