Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बॉलीवुड में रेसिज्म:’काला’ दिखने की वजह से शुरुआती दिनों में मुझे नही मिलता था काम, स्टार देते थे ‘गोरा’ मेकअप करने की सलाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी, तब उन्हें उनके रंग के कारण बाहर कर दिया जाता था। जिन एक्टर्स के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया, वह भी उन्हें गोरा दिखने की सलाह देते थे। ईशा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

जानबूझकर मेरे रंग को छुपाया जाता था

एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि, एक समय था जब मेकअप आर्टिस्ट जानबूझकर मेरे काले रंग को छिपाने की कोशिश करते थे और इसके कारण उन्हे उनके लुक्स के हिसाब से ‘बोल्ड एक्ट्रेस’ के रूप में टाइपकास्ट किया जाता था।

आगे बात करते हुए कहती हैं कि, “मुझे याद है, जब मैं शुरू में आई थी, तो कुछ ऐसे एक्टर्स थे, जिनके साथ मैंने काम भी नहीं किया था…वह मुझे सलाह देते थे और कहते, तू अपना मेकअप थोड़ा काला करती है, गोरा किया कर।”

उम्मींद है चीजें जल्द ही बदल जाएंगी

ईशा कहती हैं कि, मैंने ‘दो मल्टी-स्टारर फिल्म करी हैं, और उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम सेक्सी हो’ क्योंकि तुम्हारा रंग काला है, मेरी जो स्किन टोन है, उसे हमारे देश में काला माना जाता है, और वह केवल सेक्सी या नेगेटिव रोल कर सकती है और जो गोरे रंग की लड़की होती हैं वह शरीफ रोल के लिए होती हैं।” मुझे उम्मींद है कि चीजें जल्द ही बदल जाएंगी।

नए प्रोजेक्ट्स

ईशा अपने अगले प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और गौतम रोड़े के साथ थ्रिलर वेब सीरिज नाकाम में दिखाई देंगी। नाकाम का निर्देशन सौमिक सेन ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *