एक्टर डिनो मोरिया ने वेब सीरिज ‘द एम्पायर’ से एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जादू दर्शकों के सामने बिखेर दिया है। यह वेब शो काफी चर्चा में है,और ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरिज की सफलता के बाद डिनो ने 2010 में आई फिल्म प्यार इम्पॉसिबल के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में खुल कर बात करी है। क्यों उन्होने ऑफर्स को ठुकरा दिया? बहुत सारी इंसिक्योरिटीज के बीच उन्होने छोटे काम क्यों चुने?
डिनो को खराब ऑफर्स मिल रहे थे
‘प्यार इम्पॉसिबल’ के बाद डिनो को लीड रोल में सात साल बाद मलयालम फिल्म ‘सोलो’ में देखने को मिला। पिछले साल से, उन्हें कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स में देखा गया है, जिनमें मेंटलहुड, होस्टेज और तांडव शामिल हैं। उन्हें हाल ही में द एम्पायर में उन्हे विलेन के रूप में देखा गया था और उनके काम के लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिल रही है।
फिल्मों से ब्रेक के बारे में बताते हुए डिनो कहते हैं कि, उन्हें जो ऑफर्स मिल रहे थे, वह ‘वास्तव में खराब’ थे। “अगर मैंने उन फिल्मों रोल किया होता तो मुझे पता था कि मैं अपनी कब्र और खोद रहा होता। इंडस्ट्री उन फिल्मों को देख कर कहती, ‘वह क्या बकवास कर रहा है!’ दर्शक भी उन फिल्मों को देखकर कहते, ‘ये क्या कर रहा है फ्लॉप एक्टर!’
इंसिक्योरिटीज हैं लेकिन आपको पॉजिटिव रहना है
यह मेरे लिए बहुत कठिन समय था क्योंकि आप इंडस्ट्री से और दूर होते जा रहे हैं। लोगों के हैं ‘आखों से से बाहर, दिमाग से बाहर’ और आप एक एक्टर के रूप में, सोच रहे हैं, ‘क्या मुझे फिर से एक भी ऑफर मिलेगा?’ बहुत सारी इंसिक्योरिटीज हैं लेकिन, आपको बस पॉजिटिव रहना है, आपको काम करना है अपने आप पर और तैयारी करना है कि यदि कोई ऑफर आपके पास आता है, तो आप बस इसे तोड़ सकते हैं और वास्तव में अच्छा कर सकते हैं
डिनो को पैसों से लुभाया गया
डिनो कहते हैं कि समय ऐसा भी आया कि मुझे अच्छे पैसे देकर काम के लिए मनाया जाने लगा बोला गया कि आपको एक घर चलाना है, अपने बिल्स भरने हैं। आपको जीवन चलाने के लिए पैसा चहिए हैं। और जीवन जीना बिना पैसों के आसान नहीं है। आपके पास कोई नौकरी नहीं है। लेकिन वह केवल पैसों लिए काम न करने पर अड़े रहे।
“मेरे यह सभी फैसले बहुत कठिन थे लेकिन मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा किया, तो मैं और डूब जाऊंगा। यह एक शेयर बाजार की तरह है, आपके स्टॉक खराब हो रहे हैं और अगर आप अपने स्टॉक की क्वालिटी को खराब करते रहे तो कोई भी उन शेयरों में निवेश नहीं करेगा। लेकिन इस दौरान भी डिनो प्रोड्यूसर्स से मिले लेकिन किसी से भी उन्हे अच्छे ऑफर मिले।
डिनो को बिजनेस मे भी मिला नुकसान
मैंने वहां भी अपना पैसा खो दिया था और वह मेरे लिए डरावना था क्योंकि मुझे लगा कि कारोबार बंद हो जाएगा …। एक एक्टर के रूप में मैंने इतने वर्षों में जो कमाया, मुझे पता था कि मुझे आगे बढ़ने के लिए स्मार्ट इन्वेस्ट करना होगा। मैने कुछ बिजनेस में इन्वेस्ट कर रहा था, उनमें से कुछ ने अच्छा प्रॉफिट दिया, उनमें से कुछ ने नहीं दिया।
मैं अब बरस रहा हूं और मैं खुश हूं
एक एक्टर के रूप में, मैं इस समय अलग-अलग चीजों को देख रहा हूं, लेकिन कुछ भी कंफर्म नहीं है। एक प्रोड्यूसर के रोल में मैं अच्छे कटेंट का सपोर्ट करना चाहता हूं। पिछले शुक्रवार को मेरी ‘हेलमेट’ रिलीज हुई है और अब हमें कुछ और स्क्रिप्ट और कुछ और शो मिले हैं, जिन्हें मैं प्रोड्यूस कर रहा हूं। डिनो कहते हैं, ‘जब बारिश होती है, तो बरसती है’। मैं अब बरस रहा हूं और मैं खुश हूं।