Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

माइकल वॉन ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक:पूर्व कप्तान ने कहा- ECB ने भी साउथ अफ्रीका का दौरा कैंसिल कर CSA को किया था निराश, पीटरसन बोले- उंगली उठाना सही नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है। इस टेस्ट के रद्द किए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ऐसा ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड ने भी किया था निराश
मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द किए जाने के बाद माइकल वॉन ट्वीटर पर लिखा- भारत ने इंग्लिश क्रिकेट को निराश किया!!! लेकिन इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट को निराश किया था!!!

इंग्लैंड ने भी रद्द किया था दौरा
दरअसल, पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने थी और पहले एकदिवसीय के बाद अफ्रीकी टीम के एक खिलाड़ी और टीम होटल के दो मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीच में ही दौरा रद्द करने का फैसला किया था। वॉन ने अपने ट्वीट में उसी बात का जिक्र किया।

पीटरसन ने भी किया ट्वीट
पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाजी केविन पीटरसन ने लिखा- इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका का दौरा कोविड के डर से छोड़ दिया था और इससे CSA को काफी परेशानी हुई थी, इसलिए किसी पर उंगली नहीं उठाइए।

ECB को हुआ करोड़ा का घाटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद ECB को करोड़ा का घाटा हुआ है। ‘द टेलीग्राफ’ के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लगभग 20 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।

अगले साल हो सकता है 5वां टेस्ट
BCCI ने एक बयान जारी कर कहा कि- वह इंग्लिश बोर्ड के साथ इस मैच को बाद में आयोजित कराने की दिशा में काम करेगी। BCCI ने कहा- दोनों बोर्ड भारत-इंग्लैंड के बीच रद्द कर दिए गए पांचवें टेस्ट मैच को फिर से आयोजित करने की दिशा में काम करेंगे, खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।

अगले साल है इंग्लैंड का दौरा
भारतीय टीम को अगले साल इंग्लैंड के दौरे पर 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में संभावनाएं है कि, आज रद्द हुए टेस्ट मैच को अगले साल फिर से आयोजित किया जाएगा। भारत के पास इस बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे बढ़िया मौका था। अगर इस टेस्ट को एक साल के लिए टाल दिया जाता है, तो विराट एंड कंपनी के पास अभी भी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका बना रहेगा। आखिरी बार भारत ने 2007 में इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *