Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आकर्षित कर रहे लाल बाग के राजा, बच्चों में प्रिय है बाल गणेशा

बीकानेर. सिंहासन पर विराजमान लाल बाग के राजा जहां हर किसी को आकर्षित कर रहे है वहीं डमरू पर विराजमान बाल गणेश बच्चों में आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। गणेश चतुर्थी को लेकर भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की बिक्री का क्रम चल रहा है। जूनागढ के आगे, सार्दुल सिंह सर्कल, पूगल रोड, जयपुर रोड सहित कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री चल रही है।

पहना है साफा, डमरू पर बैठे

डमरू पर विराजमान गणेश, डगरू सेठ, पगड़ी वाले गणेशा, मूषक सवार, वीणा पर विराजमान, पीपल के पत्ते पर बैठे गणेश लोगों को आकषित कर रहे है वहीं कृष्ण रूप में गणेश, मां पार्वती के साथ गणेश, खरगोश पर बैठे गणेश, हाथी के दांत में विराजमान लम्बोदर की प्रतिमाओं को लोग खरीद रहे है। इन प्रतिमाओं का पूजन १० सितम्बर को गणेश चतुर्थी सेशुरू होगा। दस दिनों तक भगवान गणेश का घर-घर में पूजन होगा।

घर-घर होगा गणपति का पूजन

प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश का प्राकट्य दिवस १० सितम्बर को मनाया जाएगा। घरों व मंदिरों में भगवान गणेश का अभिषेक, पूजन, शृंगार कर महाआरती की जाएगी। घरों के मुख्य दरवाजों के ऊपर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का पूजन किया जाएगा। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव का आगाज होगा। घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर उनका अभिषेक-पूजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *