Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:बीते दिन 31287 नए मरीज मिले, 37880 लोगों ने बीमारी को मात दी और 338 मरीजों की मौत

नई दिल्ली

देश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 31,287 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 37880 संक्रमित लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जबकि 338 मरीजों ने दम तोड़ दिया। शनिवार को केरल में 20,487 मामले सामने आए। यहां 26,155 लोग ठीक हुए जबकि 181 लोगों की मौत हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,075 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना संबंधित मौतों को डेथ सर्टिफिकेट पर बताया जाएगा
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने नई गाइडलाइन तैयार की हैं, जिसके तहत कोरोना से संबंधित मौतों में आधिकारिक डॉक्यूमेंट प्रदान किया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक, सिर्फ उन मौतों को कोरोना संबंधित माना जाएगा, जिनमें मरीज का RT-PCR टेस्ट, मॉलिक्यूलर टेस्ट, रैपिड-एंटिजन टेस्ट किया गया हो या किसी हॉस्पिटल या घर में डॉक्टर ने जांच करके कोरोना संक्रमण की पुष्टि की हो। ऐसे मरीजों की मौत का कारण कोरोना मानकर डेथ सर्टिफिकेट में इसकी जानकारी दी जाएगी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 31,287
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,880
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 338
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.32 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.23 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.42 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.80 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां शनिवार को 20,487 लोग संक्रमित पाए गए। 26,155 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 43.55 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.00 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,484 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 3,075 मामले दर्ज किए गए। 3,056 लोगों ने बीमारी को मात दी, जबकि 35 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 64.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 49,796 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए और 11 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,874 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 184 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 44 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 412 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां शनिवार को 9 कोरोना संक्रमित पाए गए, 5 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 16 नए मामले सामने आए और 10 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,517 लोगों की मौत हो गई। 136 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *