Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

काम की बात:सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए भी ले सकते हैं लोन, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा सहित कई बैंक 8% से भी कम ब्याज पर दे रहे कर्ज

नई दिल्ली

कोरोना महामारी में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। ऐसे में अब कई लोग सेकेंड हैंड कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। देश के ज्यादातर बैंक सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए भी लोन देते हैं। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25% ब्याज दर पर इसके लिए लोन दे रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि कौन-सा बैंक किस ब्याज दर पर सेकंड हैंड कार के लिए लोन दे रहा है।

बैंकब्याज (%)अधिकतम लोन
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.25गाड़ी की कीमत का 75% तक
केनरा बैंक7.35गाड़ी की कीमत का 75% तक
बैंक ऑफ इंडिया7.35गाड़ी की कीमत का 70% तक
पंजाब नेशनल बैंक8.30गाड़ी की कीमत का 70% तक
SBI9.25गाड़ी की कीमत का 85% तक
HDFC11.00गाड़ी की कीमत का 100% तक
ICICI12.00गाड़ी की कीमत का 80% तक

3 साल के लिए 5 लाख रुपए का लोन लेने पर कितना देना होगा ब्याज

ब्याज दरकिस्त (EMI)कुल ब्याज
7.2515,49657,848 रु.
7.3515,51958,673 रु.
8.3015,73766,549 रु.
9.2515,95874,492 रु.
11.0016,36989,297 रु.
12.0016,60797,858 रु.

नोट: ये गणना अनुमानित है। बैंक की ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर और इनकम सोर्स सहित अन्य बातों पर निर्भर करती है।

सही जगह से लें पुरानी कार
पुरानी कार किसी जानकार या फिर कार कंपनी जो सेकंड हैंड कार में डील करती है उन्हीं से लेनी चाहिए। किसी अनजान से पुरानी कार खरीदने पर उसकी एक्सीडेंटल हिस्ट्री और कंडीशन का सही पता नहीं होता। इससे हमें भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या पुरानी कार लेना फायदेमंद रहेगा?
अगर आप कार से रोजाना बहुत ज्यादा सफर नहीं करते हैं और आपको शहर में या आसपास जाने के लिए कार चाहिए तो आप एक कम चली हुई कार खरीद सकते हैं। हर जरूरत और बजट के हिसाब से मार्केट में पुरानी कार आसानी से मिल जाती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कार चुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *