सीमा सन्देश न्यूज
नोहर। श्री राम राष्ट्रीय काव्य पाठ प्रतियोगिता 2021 का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम इकाई जिला हनुमानगढ़ द्वारा यहां बिहाणी सेवा सदन में हैप्पी वाटर कैम्पर स्पलायर्स के सौजन्य से आयोजित किया गया। अध्यक्षता महन्त राम नाथ ने की।
मुख्य अतिथि सीबीईओं वीर सिंह धानिया थे। विशिष्ट अतिथ के रूप में कवि रूप सिंह राजपुरी, ओम सिंधी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्पांजालि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप पुरोहित ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्था के जिलाध्यक्ष शिवराज भारतीय ने सम्मान स्वरूप अतिथियों को दुपट्टा व गीता की पुस्तके भेंट की। करीब 20 प्रतिभागियों ने श्री राम के चरित्र पर कविता के माध्यम से गुणगान किया। जिसमें प्रथम स्थान ममता चाचाण फेफाना, द्वितीय स्थान कोमल पुरोहित नोहर व भावना पीलीबंगा, तृतीय स्थान मोनिका पुरोहित ने हासिल किया। निर्णायक मण्डल में राधेश्याम शर्मा, रूप सिंह राजपुरी, हरि शेखर शर्मा थे।
मंच संचालन शिव राज बारहठ ने किया। इस मौके पर कैलाश पण्डा, हनुमान व्यास, सत्य नारायण जोशी, अशोक सरिया,प्रदीप बागड़ी, सुशील नाई,कमल पुरोहित, विवेक पचीसिया, तरूण, अंकित, आय़ूष सहित अनेक गणमान्य नागरिक व प्रतिभागी उपास्थित थे। संस्था के जिलाध्यक्ष शिव राज भारतीय ने बताया जिले में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य में व राज्य में चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।