Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:मुनमुन दत्ता के बाद राज अनादकट ने डेटिंग की खबरों पर दिया रिएक्शन, बोले-‘सोचिए…आपकी मनगढ़ंत खबरों से मेरे जीवन में क्या परिणाम हो सकते हैं’

मुनमुन दत्ता के बाद राज अनादकट ने डेटिंग की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। पिछले दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इन दो को-स्टार्स की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। राज शो में टप्पू का तो मुनमुन बबिता अय्यर का रोल प्ले करती हैं। मुनमुन के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर राज ने अपना रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी।

उन्होंने लिखा, उन सभी के लिए जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, एक बार उस परिणाम के बारे में सोचिये जो मेरी मर्जी के बिना आपकी बनी-बनाई मनगढ़ंत खबरों की वजह से हो सकते हैं। उन सभी क्रिएटिव लोगों से मेरा आग्रह है कि अपनी क्रिएटिविटी कहीं और लगाएंगे तो आपके लिए मददगार साबित होगा। भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें।

मुनमुन दत्ता ने भी मीडिया-ट्रोलर्स को सुनाई खरी खोटी

इससे पहले मुनमुन दत्ता ने राज के साथ अपना नाम जुड़ने पर सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, “मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आपको इस तरह की काल्पनिक बातें किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में छापने की आजादी किसने दी है और वो भी उनकी मर्जी के बिना? आपके इस खराब बरताव से सामने वाली की इमेज को जो नुकसान पहुंचता है, क्या आप उसके लिए जिम्मेदार होंगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने कुछ समय पहले अपना प्यार खोया या अपना बेटा खोया है। आप किसी की गरिमा की कीमत पर सेंसेशनल खबरें बनाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनकी लाइफ को बरबाद करने की जिम्मेदारी ले सकते हैं?? अगर नहीं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।”

इसके बाद मुनमुन ने लिखा, “सभी आम लोगों के लिए, मुझे आपसे काफी बेहतर उम्मीदें थीं मगर आप लोगों ने कमेंट सेक्शन में जो गंदगी फैलाई है, कथित पढ़े लिखे लोगों ने भी, उससे पता चलता है कि कितने पिछड़ी हुई सोच के समाज में जीते हैं हम। केवल आपके मजे के लिए महिलाओं को लगातार उनकी उम्र और संबंधों को लेकर नीचा दिखाया जाता है। फिर भले ही आपके मजे के चक्कर में कोई व्यक्ति मेंटल ब्रेकडाउन की स्थिति में ही क्यों न पहुंच जाए। लोगों का पिछले 13 सालों से मनोरंजन कर रही हूं, लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाने में। तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें तो रूक कर एक बार सोचना जरूर कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जाएंगे या नहीं। आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *