Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हैप्पी बर्थडे:11 साल के हुए अजय देवगन के बेटे युग, एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल का बेटा युग सोमवार यानी 13 सितंबर को 11 साल का हो गया है। अजय ने सोशल मीडिया पर बेटे युग को विश करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में युग कैजुअल टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।

अजय ने किया बेटे को बर्थडे विश

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर बेटे को विश करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे बॉय। हैप्पी टाइम का मतलब आपका आसपास होना है युग। आपके जागने और कैंडिल्स बुझाने का इंतजार करूंगा।”

तनीषा ने कैप्शन में लिखा विश्वास नहीं हो रहा कि युग 11 साल का हो गया है

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी युग को सोशल मीडिया पर विश किया। उन्होंने युग के साथ पोज देते हुए उनकी फोटोज शेयर कीं। फोटोज के कैप्शन, “हैप्पी बर्थडे मेरे युग। मेरे समझदार, बुद्धिमान, प्यारे लड़के। मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करती हूं। काजोल विश्वास नहीं हो रहा कि युग 11 साल का हो गया है।”

13 सितंबर 2010 को हुआ था युग का जन्म

13 सितंबर 2010 को युग का जन्म हुआ था। उनकी एक 18 साल की बेटी भी है जिसका नाम न्यासा है। हाल ही में अजय ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आए थे। अजय जल्द ही ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’ के रीमेक ‘रुद्र’ के साथ वेब सीरीज में डेब्यू करेंगे, जिसमें उनके साथ ईशा देओल भी नजर आएंगी। उनके पास पाइप्लाइन में फिल्म ‘सूर्यवंशी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘आरआरआर’, ‘मैदान’, ‘थैंक गॉड’ भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *