‘द कपिल शर्मा शो’ के रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। एक सेगमेंट में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने यह परखने की कोशिश की कि गोविंदा, सुनीता के लुक्स के बारे में कितना जानते हैं। कपिल ने गोविंदा से सुनीता के झुमके के रंग के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने गाना गाकर सवाल को टाल दिया, “तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें।”
यह बहुत ‘अनरोमांटिक’ है
जब शो में गोविंदा से सुनीता की नेल पॉलिश के कलर के बारे में सवाल पूछा गया तो वो इसका जवाब नहीं दे पाए, तब सुनीता ने कपिल से कहा कि ये ‘अनरोमांटिक’ हैं। इसके बाद कपिल ने गोविंदा से पूछा कि सुनीता ने किस शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। गोविंदा हंस पड़े और फिर उन्होंने गेस किया कि सुनीता की लिपस्टिक ‘लाल’ होनी चाहिए।
इसपर, सुनीता ने कहा, “लाल ही है? आजा चूम कर देख ले, बेटा।” गोविंदा को उनकी ओर देखने के बाद भी लगा कि उनकी लिपस्टिक लाल ही है, लेकिन उनकी पत्नी ने बताया कि यह ‘न्यूड शेड’ है।
मुझे उसके होंठों से मतलब है
अर्चना पूरन सिंह ने कमेंट किया कि गोविंदा लिपस्टिक के शेड्स को नहीं समझेंगे, जिस पर गोविंदा ने चुटकी ली और कहा, “मैंने उसे कभी शेड्स मे घुसा भी नहीं हूं, मुझे उसके होंठों से मतलब है।”
शादी को 25 साल हो गए
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं – टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ, अपनी 25वीं एनिवर्सरी पर लंदन में सेलिब्रेट किया था।
कॉट्रोवर्सी से भरा रहा एपिसोड
‘द कपिल शर्मा शो’ का यह एपिसोड कॉट्रोवर्सी से भरा रहा, उनके भांजे कृष्णा अभिषेक, जो शो के सदस्य हैं, और उन्होने इस एपिसोड का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। कृष्णा के गोविंदा और सुनीता के साथ 2016 से रिलेशन तनावपूर्ण हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो कभी कृष्णा का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं।
सुनीता की खुद की कोई पहचान नही है
कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता पर चुटकी लेते हुए कहा कि, उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है और उन्हें किसी की पत्नी के रूप में जाना जाता है।