Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टेक गुरु अभिषेक तैलंग के साथ Tech Talk: एपल की आईफोन 13 सीरीज लॉन्च, आईफोन 12 सीरीज से कैसे अलग है आईफोन 13 सीरीज, मिल रहे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन 13 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में ग्राहकों को कई नए फीचर्स मिलेंगे। खबर में आईफोन 12 सीरीज के मुकाबले आईफोन 13 सीरीज में क्या नया है, और क्या-क्या बदला है इसकी तुलना करेंगे।

छोटी नॉच, ज्यादा बेहतर स्क्रीन
आईफोन 13 सीरीज के चारों फोन में इस बार नॉच का साइज कम कर दिया गया है। जिससे स्क्रीन थोड़ी बड़ी लगेगी। हालांकि, कॉम्पिटीशन में सैमसंग जैसी कंपनियों ने तो अपने फोन में सेल्फी कैमरा को भी डिस्प्ले के अंदर छुपा दिया है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए ये बदलाव कोई बुरा सौदा नहीं है।

सिनेमैटिक मोड
आईफोन 13 सीरीज के चारों फोन के कैमरे एक नए और क्रांतिकारी फीचर के साथ आएंगे। सिनेमैटिक मोड इससे पहले किसी भी आईफोन में नहीं था। सिनेमैटिक मोड की मदद से आईफोन से फिल्म मेकिंग करना आसान हो जाएगा। सिनेमैटिक मोड में आईफोन के कैमरे सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच फोकस-डीफोकस को ऑटोमेटिक मैनेज कर पाएंगे। इससे वीडियो सिनेमा स्टाइल का लगेगा। आईफोन से फिल्म मेकिंग करने वाले यूजर्स के लिए ये फीचर बड़े काम का साबित होगा।

बेस मॉडल 64 GB के बजाए 128 GB का होगा
आईफोन 13 सीरीज के 4 फोन में इस बार बेस मॉडल 64 GB के बजाए 128 GB का होगा। कई यूजर्स पिछले कुछ सालों से आईफोन में 64 GB के मॉडल को हटाने की मांग कर रहे थे, क्योंकि 64 GB की स्टोरेज मौजूदा फीचर्स के हिसाब से बहुत कम होती थी। आईफोन 13 सीरीज में अब ये शिकायत दूर हो गई। आईफोन 13/13 मिनी में 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज ऑप्शन होंगे। वहीं आईफोन 13 प्रो/प्रो मैक्स में 128 GB, 256 GB, 512 GB के साथ 1TB का मॉडल भी आएगा।

प्रो मोशन डिस्प्ले
आईफोन 13 प्रो सीरीज का डिस्प्ले, पिछले वर्जन के मुकाबले काफी बेहतर होगा, क्योंकि इस बार इसमें प्रो मोशन डिस्प्ले दिया गया है। जिससे इसका डिस्प्ले, 10 Hz से 120 Hz के रीफ्रेश रेट के बीच ऑटोमेटिक स्विच कर सकेगा। ये फीचर अभी कॉम्पिटीशन में जितने भी फोन हैं, उनका डिस्प्ले 60 Hz और 120 Hz के बीच ही स्विच करता है, लेकिन आईफोन 13 के डिस्प्ले की रेंज 10 Hz से 120 Hz तक होगी। इससे इसके डिस्प्ले पर गेमिंग से लेकर वेब सर्फिंग करने का अनुभव ज्यादा बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *