Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

परिवार जागरण में गया था, घर में चोरी हो गई

हनुमानगढ़ टाउन में एक परिवार शाम को मकान को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों के यहां रात्रि जागरण में चला गया। सुबह परिवार वापस आया तो रात को किसी समय घर में चोरी खो जाने का पता चला। टाउन थाना पुलिस के अनुसार रूपनगर की गली नंबर 4 निवासी मनदीप अरोड़ा(25) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मनदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ परसों शनिवार शाम लगभग 5 बजे मकान को ताला लगाकर श्रीगंगानगर जिले में बींझबायला में रिश्तेदारों के यहां जागरण में चला गया था। कल रविवार सुबह 9 बजे वापस आने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारे कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस के घर का सारा सामान संभालने के बाद मनदीप ने रिपोर्ट देते बताया है कि सोने की 3 अंगूठियां, दो कानों के झूमर,एक सोने की चैन,तीन चांदी की पाजेब जोड़ियां और 10 हजार रुपए गायब हैं। आसपास में कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। मनदीप फल सब्जी की रेहड़ी लगाता है। पुलिस ने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *