Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईट भट्ठा से गारा मशीन चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने पकड़वा दिया
श्रीगंगानगर।
सादुलशहर थाना पुलिस ने एक ईंट भट्ठा से रात को गारा बनाने की मशीन चोरी करने के आरोप में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पंजाब के मुक्तसर जिले में लक्खेवाली मंडी के समीप गांव गंदड़ निवासी मनप्रीतसिंह उर्फ मन्नी जटसिख (23)और हरदीप सिंह जटसिग (19) को गिरफ्तार किया गया है। विगत 11 सितंबर की रात को चक 25 केएसडी में एक ईंट भट्ठा परिसर से गारा बनाने की मशीन चोरी हो गई थी।भट्ठे के मालिक बलवंत निवासी अबोहर को 13 सितंबर को यह चोरी होने का पता चला। ईंट भट्टे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 11 सितंबर की रात्रि 1:30 बजे ट्रैक्टर से गारा मशीन को टोचन करके ले जाते हुए एक-दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। बलवंत की रिपोर्ट पर 17 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने आज बताया कि इन दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अलीपुरा में एक नहर के नजदीक खड़े ट्रैक्टर और गारा मशीन को बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *