Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आदित्य से शादी पर यामी का खुलासा:भूत पुलिस की एक्ट्रेस ने कहा- किसी ने प्रपोज ही नहीं किया था और शादी हो गई, शादी में बस 20 मेहमान आए थे

यामी गौतम ने इसी साल 4 जून को आदित्य धर से शादी की है। कोविड के चलते हिमाचल में हुई इस शादी में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। यामी से अक्सर इस शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं। हाल ही में यामी कपिल शर्मा के शो पर गईं। यहां उनसे सवाल किया गया कि आदित्य ने उन्हें प्रपोज कैसे किया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि प्रपोज ही नहीं किया था।

यामी ने बताया- कोविड के चलते शादी में बस 20 मेहमान आए
यामी ही नहीं फिल्म भूत पुलिस के एक्टर सैफ अली खान और दूसरी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस भी शो में मौजूद थीं। यहां कृष्णा अभिषेक ने उनसे प्रपोज के बारे में सवाल किया। यामी ने कहा- किसी ने प्रपोज नहीं किया था और शादी हो गई। शादी में केवल 20 लोग थे। जिस जगह शादी हो रही थीं, वहां से मेरी नानी का घर महज 40 किलोमीटर दूर था। लेकिन नानी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शादी में नहीं आईं। शादी मंडी के फॉर्म हाउस में हुई थी।

यामी ने आदित्य के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- आदित्य के साथ दोस्ती फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमोशन के दौरान बढ़ी। आप अपने भीतर पता होता है कि यही वह इंसान है। आप बस जान जाते हैं।

एक्ट्रेस बोलीं- दो इंसानों के आदर्शों में समानता जरूरी है
यामी ने कहा- आप उस इंसान के मूल्यों और उस परिवार को समझते हैं, जिससे वह ताल्लुक रखता है। आप दोनों में समानताएं होना या आपकी पसंद में समानता होना जरूरी नहीं है। जरूरी है आपके मूल्यों और आदर्शों में समानता होना। हम दोनों में ये समानताएं काफी हैं। मेरे मन में आदित्य के लिए बहुत इज्जत है। मैं एक इंसान के तौर पर और एक प्रोफेशनल के तौर पर उसकी बहुत इज्जत करती हूं। वो जैसा है और जो है, मैं उसकी इज्जत करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *