बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेटिंग के रूमर्स काफी लंबे समय से उड़ रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की और बताया कि वो कब शादी करेंगे। वहीं फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज के बाद सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
सिद्धार्थ का मानना है कि शादी सही समय पर और सही तरह से होनी चाहिए
सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि वो शादी कब कर रहे हैं? तो एक्टर ने जवाब में कहा, “मुझे नहीं पता..मैं कोई ज्योतिषी या ऐसा कुछ नहीं हूं। शादी कब करेंगे से ज्यादा यह मायने रखता है कि शादी किससे होगी। तो शादी जब भी और जिससे भी होगी, मैं जरूर बताऊंगा।” वो आगे कहते हैं, “मुझे सच में नहीं पता। ऐसा कोई टाइमलाइन नहीं है। मेरा मानना है कि शादी सही समय पर और सही तरह से होनी चाहिए। ज्यादा जल्दी या फिर ज्यादा लेट भी नहीं करनी चाहिए।”
सिद्धार्थ लव स्टोरी फिल्म में कियारा के साथ करना चाहते हैं काम
सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि कियारा की एक क्वालिटी जो उन्हें पसंद है और एक क्वालिटी जो वो उनमें बदलना चाहते हैं? तो इसके जवाब में वो कहते हैं, “एक चीज जो मुझे कियारा के बारे में पसंद है, वो यह है कि ऑफ-कैमरा वो एकदम अलग हैं। उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो फिल्म एक्ट्रेस हैं। वो बहुत ही रेग्युलर और नॉर्मल हैं और मुझे उनकी यह क्वालिटी बहुत पसंद है। मैं खुद भी बहुत रेग्युलर सा हूं ऑफ-कैमरा। यह बहुत ही कूल और ईजी है।” सिद्धार्थ आगे कहते हैं, “एक चीज मैं उनमें जरूर बदलना चाहूंगा वो यह है कि उनकी मेरे साथ कोई लव स्टोरी नहीं है।” सिद्धार्थ ने फिर तुरंत ही कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि कियारा उनके साथ एक लव स्टोरी फिल्म में काम करें।
कैप्टन विक्रम बत्रा के ऊपर बनी है फिल्म ‘शेरशाह’
कैप्टन विक्रम बत्रा ने साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा करते हुए अपनी जिंदगी को राष्ट्रसेवा में लगा दिया था। उनकी बहादुरी की वजह से उन्हें ‘शेरशाह’ कहा जाता है। फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ ने बत्रा की कहानी को जीवंत किया है। विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। इस फिल्म को विष्णु वर्धन ने डायरेक्ट किया है।