Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली Vs हैदराबाद फैंटेसी-11 गाइड:पंत के पास शिखर और शॉ, विलियम्सन को वॉर्नर-भुवी का सॉलिड सपोर्ट; ये 4 ऑलराउंडर होंगे की-प्लेयर्स

दुबई

IPL 2021 फेज-2 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। UAE में पहली बार ये दोनों टीमें मैदान पर नजर आएंगी। दिल्ली की टीम हर डिपार्टमेंट में काफी संतुलित नजर आती है, जबकि हैदराबाद में भी बड़े नाम मौजूद हैं। इस मैच में DC के लिए कैप्टन ऋषभ पंत, ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के अलावा हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस हाईवोल्टेज मैच में फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं।

पिच रिपोर्ट
DC और SRH के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई की विकेट बहुत धीमी मानी जाती है और 160 के आस-पास का स्कोर यहां जीतने के लिए काफी माना जाता है। धीमी विकेट होने के चलते स्पिनर्स को यहां ज्यादा फायदा मिल सकता है। हालांकि CSK और MI के बीच खेले गए मुकाबले में सभी विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में आए थे।

विकेटकीपर्स
फैंटेसी-11 में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। IPL 14 में पंत आठ मैचों में 213 रन बना चुके हैं। साथ ही वह उन खिलाड़ियों में एक हैं, जो सिर्फ एक ओवर से मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते है।

बल्लेबाज
DC के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में हैं। साथ ही SRH से डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं। ऑरेंज कैप फिलहाल धवन के पास है और वह आठ मैचों में 380 रन बना चुके हैं। शॉ के बल्ले से भी आठ मैचों में 308 रन देखने को मिले हैं। फेज-1 में वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन इस बार उनके ऊपर कप्तानी का दबाव नहीं होगा और वह टेंशन फ्री होकर बड़ी पारी खेल सकते हैं। SRH के कैप्टन विलियमसन भी फैंटेसी-11 में पॉइंट्स दिला सकते हैं।

ऑलराउंडर्स
कहने को तो दोनों टीमों में काफी ऑलराउंडर हैं, लेकिन फैंटेसी-11 में DC के मार्कस स्टोइनिस और SRH के राशिद खान पर दांव लगाया जा सकता है। राशिद ने हाल ही में ‘द हंड्रेड’ में काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। वह गेंद के साथ तो करिश्मा करने के लिए जाने ही जाते हैं, साथ ही बल्ले के साथ भी गेमचेंजर हो सकते हैं। मार्कस स्टोइनिस भी गेंद और बल्ले से दिल्ली के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं। पिछले साल UAE में उन्होंने दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। बल्ले से स्टोइनिस ने 352 रन और गेंद से 13 विकेट चटकाए थे।

बॉलर्स
हैदराबाद की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। इस टीम में आप SRH से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद को टीम में शामिल कर सकते हैं। वहीं दिल्ली से एवरग्रीन कगिसो रबाडा और युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को अपनी टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। भुवी मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं और IPL में दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं। फेज-1 में खलील ने भी पांच मैचों में चार विकेट अपने नाम किए थे।

दिल्ली से आवेश खान फिलहाल मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वे आठ मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। कगिसो रबाडा के खाते में भी अभी तक आठ विकेट आ चुके हैं और पिछले साल UAE के मैदानों पर उन्होंने सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। गेंदबाजी में ये खिलाड़ी बढ़िया पॉइंट्स दिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *