Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL फेज-2 में भी कोरोना की एंट्री LIVE:हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव; विजय शंकर सहित टीम के 6 मेंबर्स आइसोलेशन में भेजे गए

दुबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के फेज-2 पर कोरोना महामारी का साया मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से 4 घंटे 30 मिनट पहले खबर आई है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि, BCCI ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा। नटराजन के पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर के अलावा पांच कोचिंग स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

मई में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में UAE में कराने का फैसला किया था। कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था। यह यह टूर्नामेंट IPL फेज-2 के बाद UAE और ओमान में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *