Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंडियन आइडल 12:रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला

ऐक्ट्रेस रेखा हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के सेट पर नजर आईं। शो के जज विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ फनी फोटोज शेयर की और बाताया कि रेखा जी ने उनके सिर पर तबला बजाकर उन्हें सरप्राइज किया।

रेखा ने शो में विशाल के साथ किया डांस

विशाल ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत दिन, आगे स्वाइप करें। 1- रेखा जी ने मेरे सिर पर तबला बजाकर मुझे सरप्राइज किया। 2- चांस मिला तो मैंने भी उनके साथ डांस करने का मौका नहीं खोया, आखिर वह एक एक्स्प्रेसिव डांसर जो हैं। उन्होंने मुझे पूरा दिन विशू जी बुलाया, उफ… उनकी यह आवाज।’

सुरीली आवाज से शो में कंटेस्टेंट्स रेखा को इंप्रेस करते दिखेंगे

चैनल ने इससे पहले शो का एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें रेखा रियलिटी शो के स्टेज पर एंट्री लेती नजर आई थीं। आने वाले वीकेंड पर यह एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। सिंगिंग रियलिटी शो के सभी कंटेस्टेंट्स रेखा को अपनी सुरीली आवाज और स्पेशल परफॉर्मेंस से इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं।

रेखा से पहले नीतू कपूर आई थीं शो में नजर

नीतू कपूर इससे पहले शो के वीकेंड स्पेशल एपिसोड में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को लेकर काफी बातें की थीं। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया था कि किस तरह ऋषि कपूर ने उन्हें टेलिग्राम के जरिए प्रपोज किया था। साथ ही उन्होंने ऋषि के साथ ‘झूठा कहीं का’ की शूटिंग के दौरान हुए ब्रेकअप का भी खुलासा किया था। शो में नीतू ने नेहा कक्कड़ को शगुन का लिफाफा भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *