Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अवसान:कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का 99 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर श्यामक दावर की मां पूरन डावर का 23 सितम्बर सुबह निधन हो गया है। 99 साल की पूरन डावर की तबयित कुछ दिनों से नाजुक चल रही थी जिसके चलते उन्होंने गुरुवार को आखिरी सांसे ली हैं। श्यामक की मां के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए पूरन डावर के निधन की खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘मिसेज पूरन एन डावर, श्यामक डावर की मां जो 99 साल की थीं का आज सुबह खराब हेल्थ के चलते निधन हो गया है। उनके परिवार को सांतवना। आपकी आत्मा को शांति मिले।’

विरल की पोस्ट सामने आने के बाद इंडस्ट्री के लोगों और फैंस ने कोरियोग्राफ और उनके परिवार को सांतवना दिया है। दीया मिर्जा ने इमोजी शेयर की है, वहीं रश्मि देसाई ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘ओम शांति।’

59 साल के श्यामक डावर का नाम इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफर्स में शुमार है। उन्होंने ताल, किसना, बंटी और बब्ली, धूम 2, आई सी यू, तारे जमीन पर, युवराज, रब ने बना दी जोड़ी, भाग मिल्खा भाग और जग्गा जासूस जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है। 1998 में बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए श्यामक नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *