Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विलियम्सन ने दिलाई कपिल की याद:पीछे की तरफ दौड़कर पकड़ा कैच, कपिल ने 1983 वर्ल्ड कप फाइनल में विवियन रिचर्ड्स का कैच इसी तरह पकड़ा था; देखिए VIDEO

दुबई

IPL 2021 फेज-2 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच को विकेट से जीत लिया। मुकाबले के दौरान हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने 1983 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान कपिल देव के ऐतिहासिक कैच की याद दिला दी।

विलियम्सन ने दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में पीछे की तरफ दौड़कर पृथ्वी शॉ का शानदार कैच पकड़ा। इसे कमेंट्रेटर्स ने मैच का बेस्ट कैच बताया। सुनील गावस्कर ने कहा कि विलियम्सन ने कपिल देव याद दिला दी। बता दें 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में कपिल देव ने मदन लाल की गेंद पर पीछे की तरफ दौड़कर विवियन रिचर्डस का शानदार कैच पकड़ा था। वह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था और उसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज की पारी को आसानी से समेट कर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

विलियम्सन ने पकड़ा शानदार कैच

विलियम्सन ने पकड़ा शानदार कैच

पंत की गलती से अश्विन को नहीं मिला 250वां विकेट

मैच के दौरान आमतौर पर कूल रहने वाले रविचंद्रन अश्विन एक बार काफी नाराज नजर आए। दरअसल, अश्विन टी-20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर थे। हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में अश्विन की गेंद पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने विलियम्सन का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद अश्विन काफी नाराज नजर आए। इसके बाद विलियम्सन को पृथ्वी शॉ ने भी एक और जीवन दान दे दिया। उस समय अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे।

250 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बनेंगे अश्विन
दिल्ली के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब अगले मैच में टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर सकते हैं। अब तक सिर्फ दो भारतीय गेंदबाजों अमित मिश्रा और पीयूष चावला ने ही इस फॉर्मेट में 250 से ज्यादा विकेट लिए हैं। दोनों ने नाम 262-262 विकेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *