Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिस्टल मय मैगजीन बरामद, युवक गिरफ्तार

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक युवक के कब्जे से अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोहर पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरुका ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हैड कांस्टेबल पालाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोही नोहर में साहवा बाइपास तिराहा पर नाकाबन्दी कर रखी थी। नाकाबन्दी के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रूकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। मौके से गौतम (24) पुत्र मांगीलाल नाई निवासी वार्ड नम्बर 6, भगवानसर पीएस खुइयां को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई भागीरथ कर रहे हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में कांस्टेबल गिरधारी व विजय शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *