श्रीगंगानगर।जिले के श्रीविजयनगर कस्बे में मेडिकल स्टोर के संचालकों द्वारा कथित रूप से नशा करने वालों को नशीली गोलियां अवैध रूप से नीचे जाने की शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने अचानक ही कुछ मेडिकल स्टोरों की पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर थाना प्रभारी रामनारायण चॉयल ने ड्रग इंस्पेक्टर पंकज जोशी के साथ कल शाम को लगभग आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों का अचानक निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर में इन मेडिकल स्टोर के स्टॉक की जांच की। मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री डॉक्टर की पर्ची पर ही बेचें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने आम लोगों को भी नशों से दूर रहने के लिए जागरूक किया।