Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान का किया समर्थन:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने कहा- पैसा बोलता है, भारत का दौरा कोई रद्द नहीं करता

पाकिस्तान के खिलाफ पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐन मौके पर सीरीज रद्द कर दी। उसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी पुरुष और महिला टीम के पाक दौरे को रद्द कर दिया था। पुरुष टीम को 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्डकप से पहले पाकिस्तान में दो टी20 मैच खेलने थे, जबकि महिला टीम को टी20 के साथ वनडे और टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी थी।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को सीरीज के लिए ना कहना आसान है। पर भारत के लिए ऐसा कोई नहीं कहेगा, क्योंकि क्रिकेट में वहां ज्यादा पैसा है।

पाकिस्तान सुरक्षित
ख्वाजा ने कहा कि पाकिस्तान ने कई टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर साबित कर चुका है कि वहां पर कोई खतरा नहीं है। पाकिस्तान सुरक्षित है। मुझे नहीं लगाता है की वहां पर न खेलने की कोई वजह है।

उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान में हुए हैं पैदा
उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान में पैदा हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए 44 मैचों में 40.66 की औसत से 2887 रन बना चुके हैं। वहीं 40 वनडे मैचों में 42 की औसत से 1554 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *