यूएई
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोरोना संक्रमित हुए टी नटराजन की जगह पर नेट बॉलर उमरान मलिक को टीम में जगह दी है। जम्मू कश्मीर के फास्ट बॉलर मलिक एक फर्स्ट क्लास और एक टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टी 20 में 3 और फर्स्ट क्लास में 1 विकेट ले चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाज टी. नटराजन का कोरोना रिपोर्ट बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच से कुछ घंटे पहले पॉजिटिव आया था। हालांकि मैच को रद्द नहीं किया गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था।
नटराजन सहित पांच लोग आइसोलेट
नटराजन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए चार कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया। जिसमें विजय शंकर (प्लेयर), विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मैनेजर), पीए. गणेशन (नेट बॉलर) शामिल थे।
SRH पॉइंट टेबल में सबसे नीचे
सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। अब तक खेले आठ मैचों में से टीम को केवल एक मैच में ही जीत मिली है। पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु दूसरे स्थान पर काबिज है।