IPLफेज-2 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शारजाह में खेले गए मैच में कोहली की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मैच में बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। देवदत्त पडिक्कल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। स्ट्राइक रेट के मामले में भी बेंगलुरु ने ही बाजी मारी। पडिक्कल ने 140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इन सबके बावजूद भी RCB को हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत भी कहते हैं कि किसी भी टीम के लिए जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने कहा कि RCB के खाते में बेस्ट कैच, बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का क्रेडिट भी जाता है, पर मैच में जीत CSK को मिलती है।