Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली Vs राजस्थान LIVE:राजस्थान को दूसरी सफलता, धवन के बाद पृथ्वी शॉ भी लौटे पवेलियन; पावरप्ले तक दिल्ली 36/2

अबुधाबी

IPL-2021 फेज-2 में आज डबल हेडर का दिन है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत राजस्थान के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। आठ ओवर तक दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन है। टीम के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दिल्ली की खराब शुरुआत
मैच में दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत देखने को मिली। पावरप्ले में टीम ने अपने दोनों ओपनर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए। धवन की विकेट कार्तिक त्यागी और शॉ की चेतन सकारिया के खाते में आई।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/YjopZ2SvzLdj

इस मुकाबले में जीत के साथ ही दिल्ली प्ले ऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन सकती है। अगर राजस्थान की टीम को जीत मिलती है तो वह टॉप-4 में पहुंच जाएगी। राजस्थान के अभी 8 मैचों से 8 अंक हैं।

पिछले मुकाबले में राजस्थान को मिली थी रोमांचक जीत
राजस्थान ने फेज-2 के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की थी। 20 साल के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में 4 रन डिफेंड करते हुए राजस्थान को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कमी नहीं खलने दी। आर्चर के अलावा बेन स्टोक्स और जॉस बटलर भी फेज-2 के लिए मौजूद नहीं हैं, लेकिन युवा खिलाड़ियों के दम पर टीम अब भी प्ले-ऑफ में पहुंचने का दमखम रखती है।

स्टॉयनिस को नहीं मिला मौका
आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला। टीम में मार्कस स्टॉयनिस की जगह ललित यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। पिछले मैच में स्टॉयनिस चोटिल हो गए थे और उनको लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर भी जाते देखा गया था।

दिल्ली की डेथ ओवर गेंदबाजी कमजोर
दिल्ली कैपिटल्स की डेथ ओवर गेंदबाजी इस सीजन में अच्छी नहीं रही है। इस सीजन में आखिरी के चार ओवर में दिल्ली ने सबसे अधिक रन दिए हैं। दिल्ली ने डेथ ओवर्स में 10.71 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इस खामी को देखते हुए दिल्ली की टीम डेथ ओवर्स के लिए कगीसो रबाडा के कुछ ओवर बचा कर रख सकती है।

लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ लिविंगस्टोन की कमजोरी
पिछले कुछ महीनों में लियाम लिविंगस्टन टी20 में बेहद विस्फोटक साबित हुए हैं। इंग्लिश समर शुरू होने के बाद से उन्होंने इस फॉर्मेट में 52.62 की औसत और 166.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ उनकी औसत गिरकर 24.11 हो जाती है और स्ट्राइक रेट 128.52 का रह जाता है। ऐसे में उम्मीद होगी कि कैपिटल्स उनके खिलाफ अक्षर पटेल का इस्तेमाल करे।

दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, संजू सैमसन (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, तबरेज शम्सी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी।

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), ललित यादव, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, अवेश खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *