Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोहाली की घटना:आईएमए अध्यक्ष डा.राजाेतिया दुष्कर्म के आराेप में माेहाली में गिरफ्तार, जेल भेजा

श्रीगंगानगर

सुभाष राजोतिया - Dainik Bhaskar

सुभाष राजोतिया

  • पीड़िता का आरोप, डॉ. राजोतिया ने इलाज के लिए बुला नींद की गोली खिलाई

महिला राेगी से दुष्कर्म के आरोप में माेहाली पुलिस ने आईएमए श्रीगंगानगर शाखा के अध्यक्ष डा.सुभाष राजाेतिया काे गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड अवधि समाप्त हाेने के बाद मंगलवार काे आराेपी काे मोहाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

बहरहाल, डॉ राजोतिया को कोरोना जांच के लिए वहां अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जांच रिपोर्ट बुधवार को मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे बुधवार दोपहर जेल भेज दिया जाएगा।

एफआईआर- श्रीगंगानगर में इलाज करवाने अस्पताल आई थी, तब हुई मुलाकात

आईएमए अध्यक्ष डॉ राजोतिया पर 25 मार्च को मोहाली की 30 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। डॉ राजोतिया को सोहाना पुलिस स्टेशन की एसआई बलजीतकौर ने उसी शाम हिरासत में ले लिया था। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे 26 को गिरफ्तार कर 27 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को दो दिन रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड अवधि समाप्त हाेने के बाद मंगलवार काे आराेपी काे जेल भिजवा दिया गया। पुलिस थाने में दर्ज मामले में मोहाली की पीड़िता ने बताया कि उसकी श्रीगंगानगर में रिश्तेदारी है। करीब दो सप्ताह पहले वह रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी। तब पैर फिसलने से गिर गई थी। रिश्तेदार उसे राजोतिया अस्पताल ले गए थे। वहां डॉ सुभाष राजोतिया ने उपचार के साथ ही पीड़िता के मोबाइल नंबर ले लिए। यह भी कहा कि वह एक सप्ताह बाद मोहाली आएगा, तब दोबारा चेकअप करवा लेना।

आरोपी ने 25 मार्च को पीड़िता को माेहाली में फोन कर बताया कि वह मोहाली के सेक्टर 82 स्थित एक होटल में ठहरा हुआ है। पीड़िता अपना चेकअप करवाने चली गई। आराेप है कि आरोपी ने पीड़िता को दवा खाने को दी। उसे खाने के बाद पीड़िता अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो पीड़िता निर्वस्त्र थी। उसने आराेप लगाया कि डा.राजाेतिया ने उसका शाेषण किया।

डाक्टराें में सुगबुगाहट तेज, समझाैता करवाने श्रीगंगानगर से कई लाेग माेहाली शहर पहुंचे

आईएमए अध्यक्ष डा.राजाेतिया की गिरफ्तारी के बाद डाक्टराें में भी दो गुट बन गए हैं। डाॅक्टराें के एक गुट का कहना है कि डा.राजाेतिया काे इस पद से अब हटाया जाना चाहिए। इसके लिए सभी डाॅक्टराें की बैठक बुलाई जाए। दूसरा गुट, पुलिस जांच का इंतजार करने की बात कर रहा है।

हालांकि मीडिया के सामने खुलकर बाेलने से सभी बच रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में दाेनाें पक्षाें में राजीनामा करवाने के लिए श्रीगंगानगर से कई लाेग माेहाली पहुंच चुके हैं। उनकी भी दलील है कि पीड़िता डाॅ.राजाेतिया काे फंसा रही है। फिलहाल आरोपी को कोरोना जांच को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

आईएमए पदाधिकारियों ने कलेक्टर के जरिए सीएम को ज्ञापन भेज निष्पक्ष जांच की मांग की

आईएमए के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह मामला रुपए ऐंठने व हनी ट्रैप का है। डा.राजाेतिया पेनक्रियाज इन्फेक्शन के साथ-साथ शुगर पेशेंट भी हैं। उनका लुधियाना में ऑपरेशन हो चुका है। उक्त बीमारियाें के कारण वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में उन पर दर्ज मामला झूठा है। ज्ञापन देने वाले डाॅक्टराें में हरीश रहेजा, डा.केके जाखड़, डा.दीपक चाैधरी सहित कई डाक्टर शामिल थे। वहीं, इस संबंध में मोहाली डीएसपी दीप कंवल खरड़ श्रीगंगानगर के डाॅक्टराें ने मुकदमे को लेकर जो भी सवाल खड़े किए हैं, उनकी हम जांच कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *