Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब नगरपरिषद से नहीं न्यायालय पर आस, कोर्ट में पेश किए जाएंगे सबूत

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
शहर में हर तरफ श्वानों का आतंक चरम पर है। नगरपरिषद के पास इनकी आबादी और इनसे होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त बजट है। फिर भी कुछ नहीं किया जा रहा। काफी समय से लोग इससे राहत दिलाने के लिए आयुक्त और कलक्टर को लिखित में मांग कर चुके हैं। परन्तु परिणाम कुछ नहीं निकाला। अब नगरपरिषद और प्रशासन न उम्मीद हो चुके लोगों को केवल न्यायालय से आस है। इसलिए जिला स्थाई लोक अदालत द्वारा 2018 में राधेश्याम बनाम जिला कलक्टर में जारी एक आदेश को लेकर लगी इजराय में इसे लेकर हलफनामे पेश किए जाएंगे। जानकारी अनुसार शहर में लगातार श्वानों द्वारा लोगों को काटने की घटनाओं में बढोतरी हुई है। इनका खौफ इस कदर लोगों पर हावी है कि कई कॉलोनियों लोग घरों से निकलते समय हाथ में डण्डा लेकर रखते ताकि श्वान उन पर हमला न कर दे। राहगिरों, साइकिल, रिक्शे आदि से चलने वालों के लिए तो यह बड़ी आफत हैं। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि लोग रात और रात दिन में इनके झुंड देख रास्ता बदलने में ही गनीमत समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *