Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव, नो एंट्री में नहीं दी छूट

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
रीट की परीक्षा को लेकर रविवार को लगभग सभी मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ गया। इस कारण दोपहर वाली पारी में कई मार्गों पर जाम लगने की स्थिति बन गई। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मियों को भी काफी प्रयास करना पड़ा। सुबह 6 बजे तो सूरतगढ़ मार्ग स्थित बाइपास चौराहा पर कुछ देर वाहनों का जाम लग गया। इसकी सूचना मिलने पर वहां ट्रैफिक पुलिस और सदर थाना पुलिस पहुंची, इससे पहले जाम खुल गया था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पूरे दिन सभी मार्गों पर ट्रैफिक का दबाब रहा, परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के समय परीक्षा केंद्र वाले मार्ग व गगन पथ, गौशाला सहित मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ने से परेशानियों को सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र वाले मार्गों को पुलिस वन-वे कर रखा था। इन मार्गों पर दुपहिया वाहनों और अभ्याथर््िायों की काफी भीड़ रहने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी प्रयास करना पड़ा था। ट्रैफिक थाना प्रभारी कुलदीप चारण ने बताया, ट्रैफिक को नियंत्रण रखने के लिए 4 स्थानों पर अस्थाई बस स्टैंड और पार्किंग बनाई गई तथा सवा सौ से अधिक अतिरिक्त पुलिस कर्मी लगाए गए थे। जाम लगने की समंभावना को देखते हुए कई चौराहों व मार्गों को दो दिन पहने ही चिह्नित कर लिया गया था। उन स्थानों पर पर्याप्त संख्या में थानों की पुलिसकर्मी के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि सूरतगढ़ मार्ग (किसान चौक 4 एमएल), हनुमानगढ़ मार्ग (नाथावाली बाईपास) व पदमपुर मार्ग पर बाइपास पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया। बाहर आने वाले अभ्यार्थियों के वाहनों को परीक्षा केंद्रों के अनुसार ही वाहनों को भेजा गया। भीड़ को देखते हुए शहर में नो एंट्री में भी छृट नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *