Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डीईओ ने किया निरीक्षण

नेतेवाला (सीमा सन्देश)। यहां रीट के परीक्षा केन्द्र राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां कुल 300 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ ििवभिन्न वाहनों से पहुंचे। विद्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। चूनावढ़ एसएचओ परमेश्वर सोलंकी ने परीक्षा केन्द्र का अवलोकन कर यहां तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये। केन्द्र का जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज यादव व उड़नदस्ता टीम ने निरीक्षण किया। वाहनों की पार्किंग पशु चिकित्सा केन्द्र में की गई। कोविड नियमों के तहत ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। समाज सेवी विनोद ताखर ने अभ्यर्थियों के लिए चाय-नाश्ता, भोजन, फल आदि की व्यवस्था की। आवास व्यवस्था राजीव गांधी सेवा केन्द्र में थी। छात्रा डिम्पल, ऋतु शर्मा, धर्माराम, नरेश बिश्नोई आदि अभ्यर्थियों ने बताया कि रीट का प्रश्नपत्र बिल्कुल सरल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *