Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहाड़ों की वादियों का लुफ्त उठाने के लिए IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू होने को है, ऐसे में आप में से कई लोग बर्फबारी का मजा लेने के लिए, पहाड़ों की तरफ रुख करने का मन बना रहे होंगे। सर्दियों के मौसम में पहाड़ सैलानियों को खासा लुभाते रहे हैं। अगर आप इन सर्दियों में पहाड़ों की ठंडी और बर्फीली वादियों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो, हिमाचल प्रदेश में स्थित डलहौजी और धर्मशाला घूमने लायक सबसे बहतर जगहों में से एक हैं। इन दोनों जहगों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश भी कर रहा है।

IRCTC के इस टूर पैकेज की सबसे खास बात यह है कि, इसमें आपको पहाड़ों के साथ साथ अमृतसर और चंडीगढ़ घूमने का मौका भी मिलेगा। आइए जानते हैं IRCTC के इस खास टूर पैकेज के बारे में।

इस टूर की शुरुआत भोपाल रेलवे स्टेशन से होगी। भोपाल रेलवे स्टेशन से यात्री रात के 12 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए निकलेंगे। अगले दिन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचने पर यात्रियों को होटल ले जाया जाएगा। होटल में फ्रेश होने के बाद यात्री, सुखना लेक, रोज गार्डन की सैर करेंगे। इसके बाद यात्री रात के आराम के लिए होटल वापस आ जाएंगे।

चंडीगढ़ में रात के आराम के बाद अगली सुबह यात्री धर्मशाला के लिए रावाना हो जाएंगे। धर्मशाला में यात्रियों के रात में रुकने और डिनर का इंतजाम किया जाएगा। अगली सुबह यात्री नाश्ता करने के बाद, भागसू नाग मंदिर और दलाई लामा मंदिर परिसर के दर्शनीय स्थलों को कवर करते हुए, मैकलोडगंज की यात्रा पर जाएंगे। मैकलोडगंज से वापस धर्मशाला पहुंचने के बाद यात्री, नोरबुलिंगा संस्थान और एचपीसीए स्टेडियम जैसी जगहों का लुफ्त भी उठा सकेंगे।

धर्मशाला में रात के आराम के बाद, यात्री अगले दिन डलहौजी के लिए रावाना हो जाएंगे। डलहौजी में सुबह के नाश्ते के बाद, यात्रियों को खज्जियार की सैर कराई जाएगी। इसके बाद यात्रियों दोपहर के लन्च के बाद, सेंट जॉन्स चर्च भी घुमाया जाएगा। डलहौजी में रात के आराम के बाद अगले दिन यात्री, अमृतसर के लिए रावाना हो जाएंगे। अमृतसर पहुंचने के बाद, शाम को यात्री गोल्डन टेंपल के दर्शन करेंगे। अगले दिन यात्रियों को जलियांवाला बाग, विभाजन संग्रहालय और वाघा बॉर्डर घुमाया जाएगा।

अमृतसर में रात के आराम और डिनर के बाद, अगली सुबह यात्री भोपाल के लिए रावाना हो जाएंगे।

कितने का है यह पैकेज

IRCTC की तरफ से 8 रात और 9 दिन वाले इस पैकेज की कीमत, 25100 रुपये तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *