Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिग बॉस 15:करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुशा दांडेकर ने पहली बार बताई ब्रेकअप की वजह, बोलीं- ‘हम इससे ज्यादा खुशियां और ईमानदारी डिजर्व करते हैं’

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक रहे करण कुंद्रा और अनुशा दांडेकर ब्रेकअप के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस, वीजे और मॉडल अनुशा ने जनवरी में करण से अलग होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी, हालांकि उन्होंने कभी ब्रेकअप की वजह नहीं बताई। अब एक्ट्रेस ने फैन द्वारा पूछे जाने पर करण से अलग होने का कारण बताया है।

अनुशा ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में ‘आस्क मी’ सेशन रखा था, जिसमें एक यूजर ने पूछा, प्लीज, मैं आपके ब्रेकअप का डायरेक्ट कारण जानना चाहता हूं, अगर आप बता सकें तो। इस अजीब सवाल को नजरअंदाज करने की बजाए अनुशा ने जवाब में लिखा, हम इससे ज्यादा ईमानदारी, प्यार और खुशियां डिसर्व करते हैं। और ये सेल्व लव से शुरू होता है इसलिए मैंने खुद को चुना। बस इतना ही।

इससे पहले अनुशा ने ब्रेकअप की खबरों पर लिखा था, साल खत्म होने से पहले ये रहा, जी हां मैंने लव स्कूल शो किया है और हां मैं आपकी लव प्रोफेसर थी, जो मैंने शेयर किया और जो मैंने एडवाइज दी वो सच्ची थी और मेरे दिल से थी। मैं बहुत ज्यादा प्यार किया, बहुत ज्यादा। जी हां ,जब तक मेरे लिए कुछ बचे नहीं मैं कोशिश करना नहीं छोड़ती, मैं भी इंसान हूं। यहां तक कि मैंने खुद को और अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को खो दिया। जी हां, मेरे साथ धोखा हुआ और मुझसे झूठ कहा गया। मैं चाहती थी कि मुझसे माफी मांगी जाए, जो नहीं हुआ। मैंने सीखा और मैंने माफ कर दिया और आगे बढ़ गई। मैं लगातार आगे बढ़ती रहूंगी और इन सबसे निकल जाऊंगी जब तक ये सब पॉजिटिव ना हो जाए।

करण अकसर अपने ब्रेकअप के सवाल पर चुप्पी साधे रहते हैं, हालांकि उन्होंने एक बार कहा था, मैं इज्जत और अपने रिश्ते की खातिर चुप था और मैं हमेशा ऐसा ही रखना चाहूंगा। एक जगह पर मैं दो परिवारों के बारे में सोचता हूं। मैं भी पलटकर बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। जो उसने शेयर किया वो उसका नजरिया था।

कुछ हफ्तों पहले खबरें थीं कि अनुशा दांडेकर बिग बॉस 15 में एंट्री लेंगी, लेकिन अब करण कुंद्रा का नाम कन्फर्म कर दिया जाएगा। ये रिश्ता क्या कहलाता है और कितनी मोहब्बत है जैसे शोज में नजर आ चुके करण की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं, ऐसे में शो का फायदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *