Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा की बेल के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर की पोस्ट, लिखा, ‘जो हम चुनते हैं उसके जिम्मेदार हम खुद हैं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद पिछले 2 महीनों से पुलिस की हिरासत में थे जिन्हें हाल ही में बेल मिल गई है। राज के जेल से बाहर आने पर शिल्पा शेट्टी लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्रेरणादायक पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने फैसले करने और उनकी जिम्मेदारी लेने के लिए एक खूबसूरत बात शेयर की है।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम एक बुक की तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है, ‘खुद पर निर्भर रहो। संकट का सामना करते हुए एख चरित्रवान व्यक्ति अपने पास आता है। वो इससे निकलने के लिए मुहर लगाता है, इसकी जिम्मेदारी लेता है और इसे अपनाता है- चार्ल्स डे गॉल।’

आगे लिखा है, ‘आखिर में हम जो करते हैं, चुनते हैं और जो नहीं करते हैं, इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। अगर हम भाग्यशाली हैं तो हमें दोस्तों और परिवारवालों से बहुत सपोर्ट मिलता है, लेकिन कुछ बिंदु पर हमें फैसला लेने और जिम्मेदारी लेने की जरुरत होती है। सही या गलत ये हम पर निर्भर करता है। हम एक गहरी सांस लेते हैं, हमें दी गई सलाह पर विचार करते हैं, अपने अनुभव को आकर्षित करते हैं और वो करते हैं जो हमें सबसे अच्छा लगता है। अगर सब ठीक हो जाता है तो हमें राहत मिलती है और अगर नहीं तो हम जिम्मेदारी लेकर, आगे बढ़ते हैं।’

आगे शिल्पा की पोस्ट में लिखा था, ‘मुझे बहुत सलाह और समर्थन मिलता है, लेकिन मैं मानती हूं कि अंत में, यह मुझ पर निर्भर करता है कि मैं जिंदगी के अहम फैसले लूं।’

राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था, हालांकि अब एक्ट्रेस अपने शो सुपर डांसर 4 की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की सेशन कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी थी। कोर्ट से आदेश मिले हैं कि राज बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए शहर से बाहर ना जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *