Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जहर खाने से पहले युवक ने वॉट्सऐप पर लगाया सॉरी का स्टेटस; जवाब सही नहीं निकलने से तनाव में था

अलवर

अलवर के बानसूर कस्बे के पास के सांथलपुर रोड चंदवाली निवासी 27 वर्षीय विष्णु यादव ने मंगलवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। विष्णु ने सुसाइड से पहले वॉट्सऐप पर लिखा कि वाह रे नौकरी-रीट। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। गलती है तो मेरी और जिम्मेदार हूं तो मैं। सॉरी। रात को करीब डेढ़ बजे बाद परिवार को विष्णु के जहर खाने का पता चला। सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। गांव के लोगों ने बताया कि विष्णु रीट के आंसर देखने के बाद से ही निराश था। उसको सिलेक्शन की उम्मीद नहीं थी।

विष्णु के भाई ने बताया कि विष्णु चौमू में 26 सितंबर को रीट का पेपर देकर आया था। उसने रीट लेवल 2 की परीक्षा दी थी। बानूसर कस्बे में रूम किराए पर लेकर पढ़ाई कर रहा था। पेपर देकर आने के बाद पहले कमरे पर गया। इसके बाद घर आ गया। घर में देर रात करीब 12 बजकर 19 मिनट पर उसने खुद के मोबाइल के वॉट्सऐप स्टेटस लगा लिया। इसमें लिखा- वाह रे नौकरी-रीट। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। गलती है तो मेरी और जिम्मेदार हूं तो मैं। सॉरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *