Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशे में धुत बंगाली युवती और युवक ने किया हंगामा, दोनों गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। केंद्रीय बस अड्डा के सामने आज दोपहर नशे की हालत में बुरी तरह से धुत्त एक बंगाली युवती और स्थानीय पुरानी आबादी के एक युवक ने तब हंगामा कर दिया,जब उन्हें मोटरसाइकिल पर झूमते हुए जाते देख ट्रैफिक पुलिस ने रोका। अड्डे के नजदीक बीएसएनएल बिल्डिंग के पास दोपहर 1:30 बजे ट्रैफिक पुलिस ने जब युवक-युवती को नशे में झूमते बाइक पर जाते देखा तो रोक लिया। इस पर युवती ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर भड़क गई। उसने किसी की परवाह किए बिना पुलिस कर्मियों पर गालियों की बौछार कर दी। लोगों ने समझाने की कोशिश की तो उनको भी जमकर बुरा भला कहा। युवक के समझाने पर भी वह शांत नहीं हुई। यह युवक भी पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने युवक रणवीर भाट (27) निवासी ताराचंद वाटिका पुरानी आबादी को तो काबू कर लिया, लेकिन युवती को काबू में लाने के लिए महिला कर्मियों को बुलाया गया। होमगार्ड की दो महिला जवान मौके पर पहुंचीं। उनके भी यह युवती काबू नहीं आई। बड़ी मुश्किल से होमगार्ड महिलाएं युवती को पकड़ते-घसीटते पास में बस अड्डा चौकी में लेकर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *