कोलकाता
कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। है। यहां तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से है। ममता को मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप 5 नवंबर तक विधानसभा में एक सीट जीतनी होगी। तृणमूल ने भवानीपुर को अपनी बेटी चाहिए’ कैंपेन चलाया तो भाजपा चुनाव बाद हिंसा का मु्द्दा उठाती रही।
प्रचार के अंतिम दिनों तक दोनों दल के प्रत्याशी मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेकते रहे। TMC के महासचिव पार्थ चटर्जी कहते हैं कि हमारा लक्ष्य रिकॉर्ड अंतर से जीत सुनिश्चित करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा के लिए भवानीपुर की लड़ाई सीट जीतने से ज्यादा अपने 35% वोट शेयर को बरकरार रखने की है।