एक्टर विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस बात की जानकारी विद्युत ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक बार सनक गई ना तो….। कंप्लीट द सेंटेंस इन सनकी स्टाइल। ‘सनक’ 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉस्टार पर रिलीज होगी।” इस नए पोस्टर में विद्युत के चेहरे पर कुछ चोटे नजर आ रही हैं। वे एक हाथ में गन और दूसरे हाथ में एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्युत के अलावा रुक्मिणी मैत्रा, नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।