Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुशांत डेथ केस:सुशांत के करीबी दोस्त कुणाल जानी को NCB ने गिरफ्तार किया,

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई के खार से होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। कुणाल सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक हैं और इस मामले मे वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। कुणाल होटल बिजनेस में राज कुंद्रा के पार्टनर भी हैं , शिल्पा और राज की बेस्टिन हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर हैं।

दिवंगत एक्टर की मौत के बाद से ही एनसीबी लगातार ड्रग्स केस मे जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले के तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। इस मामले में कई लोगो की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले NCB ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। बता दें, सिद्धार्थ भी सुशांत के करीबी दोस्तों में से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *