Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नहर में डाले जा रहे गंदे पानी को बंद करवाने की मांग

  • सीडीआर नहरी क्षेत्र के किसानों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सीडीआर नहर में गन्दा पानी डालने से रोकने व नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर गुरुवार को सीडीआर नहरी क्षेत्र के किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि सीडीआर में ग्राम पंचायत सूरेवाला व कुछ ढाणियों से निकलने वाला गंदा पानी डाला जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रामप्रताप भाटीवाल ने बताया कि सीडीआर नहर के अंतिम छोर पर निवास होने के चलते उन्हें दूषित जल से होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *