Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर हर वर्ष मिलेंगे पांच हजार से अधिक चिकित्सक

  • मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के शिलान्यास दिन को बताया हनुमानगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक, पत्रकारों से मुखातिब हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भंवरसिंह भाटी का कहना है कि आने वाले तीन-चार सालों में जब राज्य में 31 कॉलेज शुरू हो जाएंगे तब हर वर्ष राजस्थान को पांच हजार से अधिक चिकित्सक मिलेंगे। तब निश्चित रूप से राजस्थान में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम होगा। यह बात उन्होंने गुरुवार को अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कही। मंत्री भाटी ने कहा कि आज का दिन हनुमानगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक है। क्योंकि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *