Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केरल का 54 साल का ठग गिरफ्तार

कोच्चि

केरल में इन दिनों एक शातिर ठग की गिरफ्तारी चर्चा में है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 54 साल के मोनसन मवुंकल ने बीते कई सालों में फर्जी एंटीक आइटम का म्यूजियम बनाकर 10 करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की है।

स्वयंभू एंटीक डीलर मोनसन अपने संग्रहालय में टीपू सुल्तान का सिंहासन, जीसस द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े, पैगंबर मोहम्मद साहब द्वारा इस्तेमाल किए गए प्याले जैसे दुर्लभ एंटीक आइटम होने का दावा करता था। बाकायदा उसने अपने घरों में इन फर्जी एंटीक सामानों का संग्रहालय बना रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *