दुबई
जैसे-जैसे IPL 2021 आगे बढ़ रहा है, मैचों का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। नॉकआउट मुकाबलों में शामिल होने वाली कुछ टीमों का चेहरा साफ हो रहा है, तो वहीं अभी कुछ टीमों के बीच प्लेऑफ में शामिल होने के लिए जद्दोजहद जारी है। आज टूर्नामेंट का 45वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच दुबई में खेला जाना है।