Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘गांधी’ के एक्टर बेन किंग्सले बोले- अंतिम संस्कार के सीन में 4लाख भारतीयों ने हिस्सा लिया

1982 की फिल्म ‘गांधी’ में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। एक्टर ने भारत में शूट के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बताया था।महात्मा गांधी के रोल को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में कई लोगों ने निभाया हैं। हालांकि, जिस तरह से फिल्म में बेन किंग्सले ने मोहनदास करमचंद गांधी के किरदार को निभाया था उसके करीब किसी का किरदार नहीं आया है। ब्रिटिश एक्टर ने 1982 की फिल्म गांधी में भारतीय देशभक्त की भूमिका निभाई थी। 2019 में फिल्म पर बात करते हुए बेन ने फिल्म के बारे में कुछ किस्से साझा किए। जिनमें से एक फिल्म में दिखाए गए अंतिम संस्कार के दृश्य के बारे में था। उन्होंने खुलासा किया कि इस दृश्य के लिए लगभग 4लाख लोग आए थे। बेन ने यह भी एक्सेप्ट किया कि उन्हें लगा कि गांधी को बड़े पर्दे पर फिर से बनाना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *