बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति इन दिनों पोर्नोग्राफी मामले में फंसे हुए हैं। इस केस के चलते राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें हाल ही में बेल मिली है। राज का नाम पोर्नोग्राफी से जुड़ने के बाद से ही शिल्पा लगातार इंस्पिरेशनल पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने परिस्थिति को अपनाकर नजरिया बदलने की बात कही है।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुक की स्टोरी शेयर की है जिसमें जेम्स नोवल ने लिखा है, मैंने हमेशा सिंहपर्णी (एक पौधा) से ढकी हुई जगह देखना एंजॉय करती हूं। मैं अपनी जिंदगी में अब अलग तरह की फसल देख कर खुश होने की भी कोशिश करूंगी। हो सकता है मुझे उसकी सुंदरता और आकर्षण देखकर आश्चर्य हो।