पाकिस्तान समेत भारत को भी अपनी बेहतरीन कॉमेडी से हंसाने वाले किंग ऑफ कॉमेडी उमर शरीफ का शनिवार को निधन हो गया। 66 साल के कॉमेडियन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से कराची से वॉशिंगटन ले जाया जा रहा था, हालांकि तबीयत बिगड़ने के चलते जर्मनी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उमर शरीफ ने एयर एंबुलेंस से पत्नी जरीन गजल के साथ यूएस के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन हालत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें जर्मनी के नूर्मबर्ग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां से तीन दिनों बाद उन्हें दोबारा यूएस भेजा जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।